अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 12 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमें जांँजगीर चाम्पा से 05, रायपुर व रायगढ़ से 03-03, और कोरबा से 01 मरीज शामिल है। आज पाये गये पॉजिटीव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 74 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गये है।अब प्रदेश में कुल 806 एक्टिव मरीज है।

Categorized in : छत्तीसगढ़