अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांँजगीर चाँपा — विधानसभा क्षेत्र 34 के भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने जिला पुलिस अधीक्षक को आज पत्र लिखकर अवगत कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति (सैय्यद कमल) के द्वारा मेरे मेन फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया गया है , जिसमें मेरा आधार कार्ड नंबर भी संलग्न था। इसकी जानकारी मुझे कल रात्रि में होने के बाद तत्काल मैंने अपने तरफ से फेसबुक अकाउंट को बंद करा दिया है। अतः अज्ञात व्यक्ति (सैयद कमल) को संज्ञान में लेते हुये इस संबंध में कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Categorized in : छत्तीसगढ़