अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 46 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जिसमें राजनांदगांव से 15, रायपुर से 11, कोरबा से 06 सूरजपुर से 04, बेमेतरा मुंगेली व जशपुर से 02-02,कवर्धा-बिलासपुर-जांजगीर व बलरामपुर से 01-01 मरीज शामिल है। सभी की भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में आज 66 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज राजनांदगांव जिले में एसएआरआई और कोरोना से पीड़ित अस्पताल में भर्ती 92 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है। अब छत्तीसगढ़ में 803 एक्टिव केस हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़