अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 49 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमे जांजगीर-चाम्पा से 25, रायगढ़ से 07 , बलरामपुर से 06, नारायणपुर से 04, सुकमा से 03, कोरबा से 02, रायपुर-बिलासपुर से 01-01 मरीज शामिल है। इसके अलावा 63 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं वहीं आज एक मरीज ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 697 है।

Categorized in : छत्तीसगढ़