आज दिनांक 18 से 2020 को लखीसराय गढ़ी बिशनपुर में लद्दाख क्षेत्र के गलवान घाटी में मारे गए 20 सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका अध्यक्षता संगठन प्रमुख प्रीतम महतो ने किया। छत्रपति शिवाजी सामाजिक संगठन के जिला सहसंयोजक जितेंद्र मंडल जी ने कहा कि चीन के द्वारा बार-बार भारतीय सेना पर इस ड्रैगन के द्वारा आंख दिखाना हमारे भारतीय सैनिकों के ऊपर धोखे से झड़प हुआ और झड़प में देश के फौजी भाई ने वीरगति की प्राप्ति की देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किए गए अपना वादा को पूरा करें उन्होंने कहा था कि मैं एक सर के बदले 10 सर लाऊंगा तभी देश के सैनिकों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पहले 2 मिनट का मौन धारण कर सैनिकों को नमन किया। फिर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर उनके सम्मान में नारे लगाए इस कार्यक्रम में बड़हिया प्रखंड के सह संयोजक श्री आरव राज जी,अरविंद कुमार यादव जी,रामधारी महतो जी विकास राय जी, सुनील यादव जी उपस्थित थे।
Categorized in : देश