बीते कुछ सालो मे कई पत्रकारों की उत्तर प्रदेश में हत्या के मामले सामने आ चुके हैं आज ही उन्नाव के गंगाघाट मे कंपू मेल समाचारपत्र के पत्रकार शुभम मणी त्रिपाठी की निर्मम हत्या कर दी गई! इसे हम पत्रकारों का दुर्भाग्य कहे या अपराधियों द्वारा पत्रकारों की आजादी छीने का प्रयत्न कहे उत्तर प्रदेश सरकार के कार्य काल में कुछ सालो मे कितने मामले सामने आ चुके हैं वो किसी से छुपे नहीं उसके बाद भी पत्रकारों की सुरक्षा का कोई प्रावधान क्यों नहीं कितने पत्रकारों को फर्जी मुकदमों मे फंसा दिया गया उसकी कोई जाँच नहीं पत्रकार यदि अपनी कलम से कुछ लिखे तो उसकी हत्या या उसे किसी मामले में जेल लेकिन अब और नहीं अब पत्रकार क़लम की ताक़त को दिखा कर रहेंगे अब बहुत हुआ अपमान अब होगा तो सिर्फ सम्मान

ऑल जर्नलिस्ट प्रेस कौंसिल कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से माँग करता है अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिये दिवंगत पत्रकार के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सहायता राशि मिलनी चाहिये!

अब हम बता कर रहेंगे जितनी पावर फूल बंदूक की गोली होती है उसे पावर फूल क़लम की स्याही होती है! 🙏उमेश शुक्ला,नकुल अवस्थी, लंकेश,सिद्धार्थ,पीयूष,प्रमोद,सरवन,🙏

संपादकीय

रुद्र पाल सिंह

ऑल जर्नलिस्ट प्रेस कौंसिल

पत्रकार सहयता समूह

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश