अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
चाँपा — पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य पं० मोहन द्विवेदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम केयर्स में 5100 रूपये एवं गोवर्धनमठ पुरी के सेवार्थ 4899 रूपये का सहयोग राशि एवं चाँपा में प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ पचास किलो अन्नदान समर्पित किया है। गौरतलब है कि ब्राह्मणपारा चाँपा निवासी श्री द्विवेदी कृषि विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। शासकीय सेवा के साथ साथ ये गौसेवा , पर्यावरण एवं स्थानीय स्तर पर ब्राह्मण समाज के अलावा अनेकों तरह के सामाजिक कार्यों में विगत 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। पर्यावरण क्षेत्र में भी इनका स्वयं के खर्च से पौधरोपण कर ट्री गार्ड एवं पानी की व्यवस्था पूर्ण विकसित होने तक योगदान रहता है। इनकी धर्मपत्नी श्रीमति आशा द्विवेदी भी विगत 25 वर्षों से ब्रह्ममुहुर्त में गौ सेवा में तत्पर रहती हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़