अरव़िन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आजकल कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ोत्तरी और उनके स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने आज अभी तक 67 नये मरीजों के मिलने एवं 81 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किये जाने की पुष्टि की है। प्रदेश में में आज जो 67 नये मरीज मिले हैं उनमें कोरबा जिले से 13, बेमेतरा से 10, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 09, बिलासपुर से 08, कवर्धा से 05, रायपुर से 04, दुर्ग व बलरामपुर 03-03, दंतेवाड़ा से 02, कोरिया से 01 मरीज शामिल है।वहीं जो 81 कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गये उनमें कवर्धा जिला से 17, बालोद से 11, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव व रायपुर से 09-09, कोरबा व जशपुर से 05-05, गरियाबंद 04, जांजगीर से 02, बलौदाबाजार से 01 शामिल है। प्रदेश में अब तक 631 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 875 पहुँच चुकी है।

Categorized in : छत्तीसगढ़