अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में इन दिनों कोरोना मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज दोपहर तक छत्तीसगढ़ में 22 नये कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि एम्स प्रबंधन ने की है। जिसमें बलौदाबाजार और राजनांदगांव से 08-08 नये मरीज मिले हैं, वहीं रायपुर से 03 नये केस सामने आये हैं। वहीं दुर्ग से 02 और धमतरी में एक नये मरीज मिले हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़