भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सतना जिला के कोटर तहसील इकाई के उपाध्यक्ष एवं कोटर से दैनिक भास्कर के संवाददाता पुस्पेन्द त्रिपाठी के ऊपर 28 अप्रैल को गांव के ही कुछ दबंग लोग सरहंगई के बल पर पत्रकार पुष्पेन्द्र के ऊपर समाचार कवरेज के दौरान जानलेवा हमला किए थे जिन आरोपियों की नामजद रिपोर्ट पुलिस थाना कोटर में की गई थी किन्तु कोटर पुलिस आरोपियों को पैसों के दम पर संरक्षण प्रदान कर रही है ।पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले उत्कल पयासी उर्फ सोनू तनय उग्रसेन पयासी एवं सोनू तिवारी तनय ददुआ तिवारी निवासी कोटर खबरों को लेकर पुष्पेन्द्र से खफा थे खबरों को लेकर बस स्टैण्ड कोटर में ही लाठी व रॉड से हमला कर दिए अपने को बचाने के लिए पुष्पेन्द्र मकसूदन त्रिपाठी के घर तरफ भागा किन्तु फिर से राड की घातक चोट लग जाने से वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोग जब तक पत्रकार को बचाने आए तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए एम्बुलेन्स से पुलिस पुष्पेन्द्र को कोटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पुष्पेन्द्र को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां उपचार चलता रहा लेकिन आंख में गंभीर चोट होने से सतना जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने पुष्पेन्द्र को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर छुट्टी दे दिए कोरोना वायरस संक्रमण के संकट काल में गरीब पत्रकार को उपचार के लिए परिजन कहीं नहीं ले गए वह असह पीडा व दर्द के साथ गंभीर रूप से चोटाहिल घायल अपने घर में कराहता हुआ दर्द निवारक टेबलेट लेता हुआ घर में पड़ा है। आज लगभग एक माह होने को है कोटर थाना प्रभारी ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि उन्हें संरक्षण दिए हुए हैं वे आरोपी गण पुलिस थाने में थाना प्रभारी की बेगारी करते देखे जाते हैं पुलिस थाना प्रभारी से आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा गया तो प्रभारी ने कहा कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस तरह पत्रकार के ऊपर हुए प्राणघातक हमले के बाद आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न कर उन्हें संरक्षण प्रदान करने पर पत्रकारों में रोष व्याप्त है भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक सतना व पुलिस महानिरीक्षक से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है वही पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुधीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुन्नू राम शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ,डॉ राजकिशोर कुशवाहा , मुख्य महासचिव संजय तिवारी , संगठन मंत्री संदीप गुप्ता, महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष चुन्नू कुशवाहा, संरक्षक रामाश्रय दुवेदी, शैलेन्द्र तिवारी, सुखदेव दुवेदी ,उमेश दुबे, संभागीय अध्यक्ष धीरू सिंह ,संभागीय उपाध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, अमित शुक्ला, सूर्यप्रकाश मिश्रा, प्रवीण तिवारी, विजय कुमार, रीवा जिलाध्यक्ष वी के मिश्रा, सतना जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गर्ग, सतना जिलाध्यक्ष राजकुमार बजाज, पन्ना जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिपाठी, सीधी जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी, छतरपुर जिलाध्यक्ष घनश्याम पाल ,सतना जिला महासचिव अमित पाठक, सचिव मनोज पाठक आदि तमाम पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी संपादक गण व पत्रकार साथियों ने सरकार एवं पुलिस प्रशासन को आगाह करते हुए कोटर के संवाददाता व कोटर उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्रिपाठी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करें इस तरह कहने से कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है कोटर पुलिस थाना वाले बचने वाली नहीं है पत्रकार महासंघ दो चार दिन का समय दे रहा है यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर हम सभी लोग

पुलिस महा निरीक्षक रीवा के कार्यालय के सामने आंदोलन प्रदर्शन कर खुद अपने गिरफ्तारी की मांग करेंगे उसकी तैयारी व्यवस्था प्रशासन बनाए रखे।

रिपोर्ट नीरज जैन झाँसी यूपी

Categorized in : उत्तर प्रदेश