अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में इन दिनो कोरोना पाजिटिव मरीजों की लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग ने छत्तीसगढ़ में 63 नये कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमें कोरबा से 40, रायगढ़ से 13, रायपुर से 03, राजनांदगांव से 02, बलौदाबाजार से 03 एवं बलरामपुर-कोरिया में 1-1 संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 628 पहुँच चुकी है। सभी जिला प्रशासन को सूचित कर मरीजों को कोविड-19 हॉस्पीटल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

Categorized in : छत्तीसगढ़