अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11:00 बजे रेडियो के जरिये ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करते हैं। इसी कड़ी में कल यानी 31 मई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण होगा। कोरोना वायरस महासंकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तीसरी मन की बात होगी जिसे वे लॉकडाऊन में ही संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी मार्च, अप्रैल महीने के आखिरी में देशवासियों से बात कर चुके हैं। कल मोदी ‘मन की बात’ के जरिये बता सकते हैं कि 01 जून से देश में लॉकडाउन का स्वरूप क्या होगा ? लाकडाऊन की पाँचवीं कड़ी में एक तरफ आर्थिक गतिविधियों में छूट के जरिये अर्थव्यवस्था में जान फूँकने की कोशिश रहेगी वहीं दूसरी ओर तेजी से फैल रहे संक्रमण को भी काबू रखना होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले लॉकडाउन 01, लॉकडाउन 02 का ऐलान देश को संबोधित करके किया था। इसके बाद लॉकडाउन 03, 04 का ऐलान गृह मंत्रालय द्वारा किया गया था।

Categorized in : देश