अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा — जिला मुख्यालय के बाजारपारा वार्ड क्रमाँक 14 निवासी लक्ष्मीप्रसाद दुबे की धर्मपत्नी नानबाई दुबे (92 वर्षीया) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके ज्येष्ठ सुपुत्र भरतलाल दुबे ने उनको रानीतालाब मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे भरतलाल , शत्रुध्न एवं अशोक तीन पुत्रों और चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी। वे राष्ट्रीय स्तर के गो सेवा संगठन कामधेनु सेना के जाँजगीर चाँपा संगठन मंत्री आकांक्षा शर्मा एवं जिला प्रवक्ता अंजू शर्मा की दादी माँ थी। कामधेनु सेना ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुये गौमाता से शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख सहने की शक्ति देने प्रार्थना किया है।
Categorized in : छत्तीसगढ़