अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमो अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में आज दोपहर निधन हो गया। देश के राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति , सहित सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन को छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये एक बड़ी राजनीतिक क्षति बताया। उनका पार्थिव शरीर नारायणा अस्पताल से रायपुर निवास सागौन बंगला के लिये रवाना हुआ। सभी अजीत जोगी अमर रहे के नारे लगाते रहे। कल सुबह 09:00 बजे रायपुर से रवाना होकर उनका पार्थिव शरीर 11:00 बजे बिलासपुर मरवाही सदन पहुँचेगी होने ते हुये पैतृक निवास गौरेला पहुँचेगी जहाँ राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किये जायेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश