संवाददाता अमर सिंह कश्यप

रास्ते में बिना मास्क घूम रहे लोगों को जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिए कोरोनावायरस से बचाव के टिप्स

सहसपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में जूनियर रेड क्रॉस की टीम के द्वारा भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने का कार्य किया गया इस अवसर पर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज छरबा में तैनात शिक्षक जितेंद्र सिंह बुटोहिया तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जाहिद हसन और सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सैनिटाइजर तथा मास्क का वितरण किया गया उनके द्वारा थाना सहसपुर ईदगाह मोहल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर तथा कई मेडिकल स्टोर तथा डिपार्टमेंटल स्टोर पर मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने का कार्य किया गया उन्होंने राह चलते राहगीरों को भी मास्क लगाने की सलाह दी और बिना मास्क के चल रहे लोगों को मास्क बांटने का कार्य किया

Categorized in : उत्तराखंड