अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच आज 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। बिलासपुर में 02, जगदलपुर, महासमुंद और दुर्ग से 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।जबकि कल में मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी. राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 321 पहुँच चुकी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 404 पहुँच चुकी है जिसमें से 83 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुकें हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़