अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेमेतरा छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रमिक दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक दंपत्ति के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पाँच लाख रूपये की सहायता की स्वीकृति प्रदान की है। गौरतलब है कि विगत दिवस लॉकडाऊन के कारण काम बंद हो जाने से सायकल में लखनऊ से छत्तीसगढ़ आ रहे बेमेतरा जिला के नवागढ़ क्षेत्र अन्तर्गत रनबोर निवासी कृष्णा साहू (45), पत्नी प्रमिला (40) का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

Categorized in : छत्तीसगढ़