दिनांक 10 मई 2020

समय 11 :00 बजे

श्री अजीत जोगी (प्रथम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) का मेडिकल बुलेटिन

रायपुर (10.05.2020) श्री अजीत जोगी (उम्र 74 वर्ष), प्रथम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उनका ईलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में श्री नारायणा हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा निरंतर जारी है। अस्पताल की विभिन्न स्पेशलिटी के 8 डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनका ह्रदय सामान्य है। ब्लड प्रेशर भी दवाओं से नियंत्रित है। लेकिन कल रेस्पिरेटरी अरेस्ट होने के बाद जो कुछ देर तक उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं गयी उस वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाईपॉक्सिया कहा जाता है। अभी की स्थिति में श्री जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क) की गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर है। सरल शब्दों में कहा जाए तो श्री अजीत जोगी कोमा में हैं। साथ ही उन्हें वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है।

श्री नारायणा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा श्री जोगी के स्वास्थ्य सुधार का भरसक प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी की स्थिति चिंताजनक है। अगले 48 घंटों में यह समझ आएगा की उनका शरीर दवाओं को कैसा रिस्पांस दे रहा है।

डॉ. सुनील खेमका

मेडिकल डायरेक्टर,

श्री नारायण हॉस्पिटल, रायपुर

Categorized in : All News छत्तीसगढ़