अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नरसिंहपुर — मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले मे आम से भरा ट्रक पलटने से पाँच मज़दूरों की मौत हो गयी जबकि 13 मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गये और दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते परिवहन ना मिलने की वजह से 18 मजदूर आम के ट्रक में सवार होकर हैदराबाद से उत्तरप्रदेश के एटा और झाँसी जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 44 पर नरसिंहपुर जिले के पाठा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में पांँच मज़दूरों की मौत हो गयी। तेरह घायल हैं और दो मजदूर की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें ईलाज के लिये जबलपुर रिफ़र किया गया है। वहीं अन्य घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में जारी है। घायल मज़दूरों में से एक को कुछ दिन से सर्दी खांसी की परेशानी थी जिसके चलते मृतकों सहित सभी के कोरोना सैम्पल लेकर जांँच के लिये भेज दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही जिले के कलेक्टर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंँचकर घायलों को अस्पताल पहुंँचाया।
Categorized in : छत्तीसगढ़