अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — कोरोना मूुक्ति के मामले में छत्तीसगढ़ से दो और कोरोना संक्रमित मरीज का रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आया है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 08 हो गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर की है|गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लागातार कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर है। यहां अब तक कुल 36 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 28 लोगों का सफल ईलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Categorized in : छत्तीसगढ़