अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नवागढ़ — कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जाँजगीर चाँपा जिले के नवागढ़ पुलिस अलर्ट हो चुकी है। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चार चेकिंग पाइंट बनाने के अलावा लगातार सभी गाँवों में पेट्रोलिंग कर रही है। इनके द्वारा लोगो को भीड़ इकट्ठा ना करने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , मास्क पहनने इत्यादि बातों की समझाईस दी जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी आज निरीक्षण हेतु नवागढ़ थाना क्षेत्र पहुँचे। जांँजगीर-चांँपा पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारुल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मधुलिका सिंह के दिशा निर्देशन में आज एसडीओपी जांँजगीर श्री जितेंद्र चंद्राकर एवं डीएसपी जाँजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद द्वारा नवागढ़ थाना के चारों चेकिंग पाइंट सेमरा , राछाभांठा चौक , खैरताल एवं केरा चौक में सड़कों पर देवा दे रहे पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी , एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को च्यवनप्राश का वितरण कर स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिया गया। ताकि पुलिस के कर्मचारी एवं जवान अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना जैसी बीमारी से स्वयं की , समाज की एवं प्रदेश की रक्षा कर सके। इस अवसर पर नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय सहित थाना के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Categorized in : छत्तीसगढ़