मोतिहारी:-मानव कल्याण समिति छौड़ादानों के सदस्यों द्वारा लॉक डाउन के शुरुआती दिनों से ही आमजनों को सोशल डिस्टेन्स का पालन करने हेतु जागरूकता फैलाई जा रही हैं। समिति के द्वारा असहाय एवं जरूरतमंदों को मास्क वितरित किया जा रहा है। समिति के द्वारा कोरोना से बचाव हेतु उपाय के लिए पर्चे बांटे एवं चिपकाए जा रहें हैं। समिति के द्वारा असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए राशन(चावल,दाल,आलू,प्याज, सोयाबीन, सरसों तेल एवं साबुन) का पैकेट तैयार कर छौड़ादानों प्रखण्ड के विंध्यवासिनी, भगड़ी, लक्ष्मण नगर, रघुनाथपुर, छौड़ादानों स्टेशन, रामबाग, गुदरी बाजार, जनता चौक, मटर चौक, एकडरी एवं पिपरा ग्राम में वितरित किया जा रहा है। तथा असहाय एवं जरूरतमंदों को राशन एवं अन्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए समिति के सभी सदस्य इस विकट परिस्थितियों में अभी भी पूर्णतः लगें हुए हैं।

Categorized in : देश