विदेशी (अमेरिका) मशीन से शहर में अब गंभीर टीबी मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) की जांच संभव होगी। केंद्र सरकार यह जीन एक्सपर्ट मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। इस तकनीक से जांच शुरु हो जाएगी। साकची स्थित टीबी हॉस्पिटल में जांच की सुविधा नहीं होने के कारण अबतक नमूना रांची भेजा जाता रहा है, लेकिन अब इलाज के साथ-साथ जांच की सुविधा भी मिल सकेगी।ढ़ाई घंटे में पता चलेगा, गंभीर टीबी है या नहींटीबी की गंभीर बीमारी (एमडीआर) से मरीज पीडि़त है या नहीं, यह सिर्फ ढ़ाई घंटे में पता चल सकेगा। अभी तक इस जांच के लिए एक से दो माह कर इंतजार करना पड़ता था। सरकारी अस्पताल में यह टेस्ट मुफ्त होगा। जबकि निजी में इस जांच की फीस करीब सात हजार देना पड़ता है।

Categorized in : All News देश