अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कोरबा — राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुये कहा है उन्होंने कोरबा के कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिया है की कोरबा में पुलिस किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट ना करे, डंडे या बल का प्रयोग ना करे। उन्होंने आगे कहा है कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है, इसमे जनता का कोई दोष नही है , ना प्रशासन का दोष है , ना पुलिस का दोष है। लोगों को प्रेम भाव पूर्वक समझाईश देकर उनसे घरों में रहने का अनुरोध करें। उन्हें आश्वासन दें कि हम सभी आपके साथ हैं। जनता को कोई भी समस्या ना हो, कोई भूखा ना सोये , ना कोई अनाज की कमी रहे। किसी को कोई समस्या ना रहे इसके लिये हम बैठे हुये हैं। उनके सभी समस्याओं के निवारण हेतु यथा संभव प्रयास किया जाये। कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी दुर्भावनावश किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्व्यवहार ना करे , डंडा ना चलाये।

Categorized in : छत्तीसगढ़