अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नवागढ़(अमोरा) – नवागढ़ थाना एवं विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोरा (महंत) भाठापारा निवासी थानूराम साहू के घर में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते एकाएक आग लग गयी। जिसकी जानकारी तुरंत 112 को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल 112 और दमकल की टीम घटनास्थल पहुंँची। ग्रामवासियों की मदद से पुलिस के जवानों ने आगजनी पर काबू पा लिया। इस संबंध में मकान मालिक थानूराम साहू ने बताया कि इस आगजनी घटना से उनके घर के धान , पैरा ,लकड़ी सहित पचास हजार रूपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं दमकल के साथ पहुंँचे नगर सेना के जवान फिरत यादव ने बताया कि पैरावट में आग पकड़ने से आग ज्यादा फैला है। पैरा को निकाल कर वहां से बाहर किया जा रहा है उसके बाद इसमें दमकल से पानी की बौछार की जायेगी ताकि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके।
Categorized in : छत्तीसगढ़