भोपाल।दिनांक ** 10 मार्च आज पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पत्रकार अक्षय की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। **इंटरव्यू करने झाबुआ गए पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के मामले में सीएम शिवराज सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। सीएम ने कहा कि पत्रकार की मौत के मामले में एसआईटी को पत्र लिखकर जांच कराने कहेंगे। व्यापमं मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है। वह जो भी जांच कराएगी सब स्वीकार है। मैंने वयामं की जांच कराके कोई गलती नहीं की, जो भुगतना हैं मैं भुगत लूंगा। सीबीआई जांच को लेकर सीएम ने कहा, ये राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हाईकोर्ट जिससे भी चाहे जांच करा सकता है। पत्रकार की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब मैं आप लोगों से बात कर रहा हूं, मेरा मन दुख और तकलीफ से भरा हुआ है। ये बहुत ही दुखद घटना है। दुखी परिवार के साथ ही हमारी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, अक्षय झाबुआ जाने से पहले मुझसे मिलकर गए थे, इस तरह अच्छे भले इंसान की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा, सीएम को सीबीआई जांच के लिए बस एक चिट्ठी लिखने की जरूरत है सीएम जनता को भ्रमित कर रहे हैं। ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में अक्षय को आगाह भी किया था। दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा, शनिवार सुबह 8 बजे अक्षय जब इंदौर से झाबुआ रवाना हुए थे तब वो स्वस्थ थे फिर अचानक दो मिनट के अंदर उनके मुंह से झाग कैसे निकलने लगा? विदित हो कि पत्रकार व्यापमं घोटाला की आरोपी नम्रदा डामोर की संदिग्ध मौत के बारे में जानकारी लेने गए थे। उनकी नम्रता के घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। मामले को गंभीर होते देख अब सरकार ने इसकी जांच कराने की बात कही है। अक्षय को जब अस्पताल ले जाया गया उनका हार्ट काम नहीं कर रहा था। इससे पहले भी व्यापमं मामले में हुई मौतों में वजह हार्ट काम ना करना ही बताया गया था।
Categorized in : देश