अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति के चलते देश भर में लॉकडाऊन लागू है। इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगी। उन्होंने कहा है कि यह घड़ी उत्सव का नही बल्कि मानव सेवा के लिये है। इस वक्त देश के प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वे सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करे, संक्रमण को फैलने से रोके, पीड़ित लोगों की मदद करें। कल वे जन्मदिन के मौके पर सादगीपूर्ण तरीके से सभी का अभिवादन, शुभकामनायें स्वीकार करेंगी। उन्होंने किसी भी तरह के कोई भी आयोजन नहीं करने के निर्देश भी दिये हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़