आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ–पत्रकारिता के समक्ष नीर-क्षीर विवेचना की यथार्थ परक चुनौती स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, यथार्थ, पारदर्शी, पूर्वाग्रह व दुराग्रह से पूर्ण मुक्त, नि:स्वार्थ, निष्काम, तथ्य पूर्ण व तत्व दर्शी, वास्तविक ही लिखें। पत्रकारिता एवं संपादकीय के वक्त सत्य के प्रति पूर्ण प्रतिवद्ध, मर्यादित, सारगर्भित, खोजी, गवेषण व अन्वेषण युक्त, शोधित, निष्कर्ष शील, मार्गदर्शी, प्रभावशाली, संयमित, शालीन, शिष्ट, संसदीय शब्द-भाषा-भाव प्रधान, आत्मानुशासित, उच्च मानदण्ड एवं गरिमानुकूल, गौरवपूर्ण मान्य परम्परा पर आधारित लिखें।देश-दुनिया में आये महामारी संकट के नाजुक वक्त में व्यापक जन हितकारी, राष्ट्र निष्ठ, कल्याणकारी राज्य व्यवस्था के अनुकूल, जन सामान्य – समाज हितैषी, न्याय – नीति – नैतिकता तथा विधि-विधान-संविधान के वर्णित अनुच्छेद, कानून, नियम, प्रक्रिया का सुनिश्चित पूर्णत:पालन – परिपालन करें। शान्ति, सद्भाव, सौहार्द कायमी एवं कानून और व्यवस्था बनाये रखने में सहयोगी बनें। शासन प्रणाली की विश्वसनीयता की पोषक, आदेश निर्देश अपील तथा बचाव रोकथाम सावधानी सम्बन्धी सूचना जानकारी के प्रचार-प्रसार-संचार में सहयोगी व समन्वयक सापेक्ष भूमिका की संवाहक, महामारी से जुड़ी सार्वजनिक सूचना, जानकारी, सम्यक् ज्ञान तथा निर्विघ्न राहत सहायता पहुंचाने में सहायता करें। विचार का अवाध प्रवाह, सर्वसम्बन्धितों की गतिविधियों का संकलन, संपादन, प्रकाशन एवं प्रसारण का मौलिक कर्तव्य – दायित्व निर्वहन और समय – समय पर शासन – प्रशासन और उसके अधिकृत व अधिकार सम्पन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्य करें। लोकोपयोगी अत्यावश्यक सेवा प्रदाय सहित स्वस्फूर्त मौलिक एवं मानवाधिकारों के अधिकतर सदुपयोग की उत्प्रेरक उर्प्रेरणा जाग्रति, प्रोत्साहन और अन्त:करण, आत्मा की आवाज पर बिना किसी लोभ-लालच के, सभी तरह के प्रलोभन से परे, स्व-विवेक से पीड़ित प्रभावित मानवीय सेवा व जनता की जागरूकता के लिये कार्य करें। पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता तथा संवेदनशीलता, प्रमाणिकता, विश्वसनीयता के साथ सम्पूर्ण योग्यता, क्षमता, दक्षता, सर्वोत्कृष्ट कार्यं कौशल, सकारात्मक – रचनात्मक – सृजनात्मक भूमिका निभायें। सही-सटीक सोच, विशेष अभिरुचि एवं मन-मानसिकता-मनोयोग समेत पूरी तन्मयता, एकाग्रचित्तता और सजगता से सर्वश्रेष्ठ निष्पादन सम्पन्नता की हर कसौटी में खरा उतरना अत्यन्त महत्वपूर्ण गुरुतर उत्तरदायित्व है । पत्रकारिता की महती महत्ता को प्रतिपादित करने की बहुत बड़ी जवाबदेही सफलता और कुशलतापूर्वक निभाने आगे आयें । लोकतंत्र को वरदान बनाने तथा जन मानस की आवाज बुलंद करने और समस्याओं को सामने लाने में पत्रकारिता की आधारभूत भूमिका है। स्वतंत्र – निष्पक्ष समान जन हित स्वतंत्र – निष्पक्ष पत्रकारिता से ही संभव है। आशा आकांक्षा अपेक्षा एवं अभिलाषा के साथ सम्पूर्ण विश्वास है कि आप सपरिवार कुशल होंगे । बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं सहित शुभेच्छाएं
Categorized in : देश