अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आज रात 09:00 बजे 09 मिनट तक सभी लाइट्स बंद कर घरों में दीपक, मोमबत्ती या मोबाईल फ्लेश जलाने की अपील की है। इस अपील से पावर ग्रिड पर असर पड़ने का मुद्दा भी उठने लगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के उर्जा विभाग ने पत्र जारी कर अस्पताल, स्वास्थ केंद्र, पुलिस भवन, मेडिकल शॉप्स, सरकारी भवनों तथा आपातकालीन सेवा संबंधित भवनों , नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत तथा पंचायतों के स्ट्रीट लाईट , सामुदायिक भवन, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, पार्क, डेटा सेन्टर, काल सेन्टर, विश्राम गृह , जल प्रदाय सहित तमाम आवश्यक सेवा संबंधित भवनों में भी बिजली आपूर्ती चालू रहने की जानकारी दी है। यह पत्र जनसामान्य सहित सभी विभागों को दिया गया है।

Categorized in : छत्तीसगढ़