अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — राज्य सरकार ने तेरह ट्रेनी डीएसपी के लिये पोस्टिंग आर्डर जारी किये है। कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस के ऊपर कोरोना सांग गाकर देश भर में चर्चित हुए ट्रेनी डीएसपी अभिनव उपाध्याय को नारायणपुर में डीआरजी का डीएसपी एवं आशा कुमारी को सुकमा का डीएसपी बनाया गया है। वहीं उन्नति ठाकुर को नारायणपुर में डीएसपी बनाया गया है। कुमारी कल्पना को बीजापुर, आशा रानी को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
Categorized in : छत्तीसगढ़