अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर ही करीब 1500 लोगों की मौत हो गई है। यह किसी भी देश में एक दिन में सबसे अधिक मौत है। न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना का केंद्र बन गया है जहां संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से अधिक है।

अमेरिका में 24 घंटे के भीतर करीब 1500 लोगों की मौत हो गई है जो एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा हैइससे पहले भी एक दिन में सबसे अधिक मौत का आंकड़ा अमेरिका से ही आया था तब 1100 से अधिक जानें गई थींट्रंप ने अब स्थिति को हाथ से छूटता देखकर सेना की जिम्मेदारी को बढ़ाने का फैसला कर लिया है

अमेरिका में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 1,480 लोगों की मौत हो गई है और इस वायरस से किसी भी देश में एक दिन के भीतर मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 1,169 लोगों की मौत हो गई थी। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ट्रैकर के मुताबिक, गुरुवार रात 8.30 बजे से शुक्रवार रारत 8.30 बजे के बीच 1,480 लोगों की मौत हो गई है। अब तक पूरे अमेरिका में मरने वालों की संख्या 7 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। सबसे अधिक मौतें न्यूयॉर्क में हुई हैं जहां 3 हजार से अधिक कोविड19 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। **न्यूयॉर्क में नर्सों का प्रदर्शन शुरू **उधर, बेहतर गुणवत्ता वाले मेडिकल सप्लाई की कमी को लेकर मेडिकल स्टाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। न्यूयॉर्क और कैलिफॉर्निया राज्य में जगह-जगह तख्ता और बैनर लिए नर्सों और अन्य हेल्थ स्टाफ का प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें बेहतर उपकरण उपलब्ध कराए क्योंकि अगर इसके अभाव में उनकी जान चली गई तो फिर लोगों को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

Categorized in : देश