उत्तर प्रदेश जिला झांसी रिपोर्ट नीरज जैन कैमरामैन अमित सैनी के साथ__

जब देश कोरोनावायरस की चपेट में है, और लोग जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे हैं। ऐसे में झांसी शहर के अनेक ऐसे परिवार हैं जिनके पिछले 2 दिनों से चूल्हा भी नहीं जला है। ऐसे परिवारों में भोजन पहुंचाने का एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने का बीड़ा जेसीआई गूँज ने उठाया है आज पुलिया न. 9 में ऐसे ही कुछ दिहाडी मजदूर, रिक्शा वालों के परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था जेसीआई झाँसी गूँज द्वारा की गई जिसमें उनको आटा दाल चावल शक्कर पत्ती सब्जी तेल इत्यादि दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी नेहा तिवारी ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व अध्यक्ष जेसी योगिता अग्रवाल द्वारा बनाई गई ।

इसी के साथ बस्ती में लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए और स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया उन्हें बताया की कोरोनावायरस किस तरह से मानव से मानव में फैलता है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं । सहयोगी सदस्य जेसी जाहिदा द्वारा धन्यवाद ,, जेसी योगिता अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जेसी आई झाँसी गूँज

Categorized in : उत्तर प्रदेश