अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये केंद्र और राज्य शासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश राज्य के मुख्य सचिव आर०पी० मंडल ने राज्य के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किये हैं। मुख्य सचिव ने जारी पत्र में लिखा है — “आप अपने क्षेत्राधिकार में लगाये गये सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें..किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता ना बरती जाये ।जो व्यक्ति प्रतिबंधात्मक निर्देशों का उल्लंघन करते पाया जाये उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करें”। पत्र में प्रतिबंधों के कड़ाई से अनुपालन के साथ साथ इसकी अनवरत मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं।
Categorized in : All News