अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 28 जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित किये गये हैं। ये सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे। आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर इन कंट्रोल रुमों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये पूरे देश में 21 दिनों का लाॅक डाउन लागू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नागरिकों से लाॅकडाऊन की बंदिशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिये घरों पर ही रहें। सिर्फ अत्यावश्यक कार्यों के लिये ही बाहर निकलें। जरुरत होने पर कंट्रोल रुम के फोन नंबर पर संपर्क करें। कोरोना संक्रमण के लिये राज्य स्तर पर हेल्प लाइन नंबर 104 है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के कंट्रोल रुम के हेल्प लाइन नंबर इस प्रकार हैं- रायपुर – 100, 07714287199, 9479191099, पुलिस कंट्रोल रुम-101, फायर सर्विस- 112 कोण्डागांव – 07786242180 जशपुर – 07763223281 कबीरधाम – 07741-232609 कांकेर – 07868-224610, 09165050224 दंतेवाड़ा – 07856-252412, 9479150879 कोरिया – 07836232330, 9406045758 कोरबा – 07759-228548 मुंगेली – 09111420188 बालोद – 07749223950, 07828200007 बिलासपुर – 07752-251000 बीजापुर – 07853220023 धमतरी – 07722-238479, 07722-237779 बेमेतरा – 07824222150 दुर्ग – 0788-2210773 जांजगीर – 07817222123 नारायणपुर – 07781252245, 07587399311 सूरजपुर – 09111033446, 09301250252 बलौदाबाजार- भाटापारा – 07727-223697 सरगुजा – 093402-67340, 089899-36378 गरियाबंद – 07706-241288, 062671-88110 सुकमा – 07864284012 राजनांदगांव – 7000210932 बस्तर – 07782-223122 रायगढ़ – 07762-223750 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही-9479190097 बलरामपुर-रामानुजगंज-07831-273012, 07831-273177 महासमुंद-6267770531

Categorized in : छत्तीसगढ़