अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — कोरोना वायरस के मद्देनजर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। देश को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन का लॉकडाऊन की घोषणा की है।कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिये हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिये आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगायी जा रही है।
Categorized in : देश