अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 08:00 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कोरोना वायरस पर अहम् जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। इससे पहले 19 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम दिया जाने वाला आज का संबोधन पाँच दिन में दूसरी बार और छ: साल में छठवी बार होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण 32 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाऊन है। केंद्र सरकार ने बताया कि देश के 560 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाऊन है।
Categorized in : देश