अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्‍ली — कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाल दिया है। हालांकि अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को आयोग द्वारा 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की गयी थी। लेकिन पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 18 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि के बाद दस राज्यों की 37 सीटों के लिये एक एक उम्मीदवार के नामांकन दर्ज होने के कारण इन सीटों पर बिना चुनाव कराये उक्त उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया और आंध्रप्रदेश , गुजरात , झारखंड , मध्यप्रदेश , मणिपुर , मेघालय , राजस्थान की शेष 18 सीटों के लिये 26 मार्च को मतदान होना था।

Categorized in : देश