अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के चलते छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आज शाम 05:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जायेगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के निवास और मुख्यमंत्री निवास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने के लिये सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़