अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं। विमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत्त आईएस अधिकारी हैं। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश