अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर– देश की आज़ादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव के परिजन देशभक्ति के विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम मेंं व्याख्यान देने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपना मोर्चा डॉट कॉम और भारत भास्कर के सहयोग से 17 मार्च को देर शाम 07:30 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में इंक़लाब-ज़िन्दाबाद ( देशभक्ति के मायने ) विषय पर एक व्याख्यान रखा गया है जिसमें भगतसिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू, राजगुरू के प्रपौत्र सत्यशील राजगुरू और सुखदेव के प्रपौत्र विशाल नैय्यर भाग लेंगे। देश के प्रसिद्ध आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा आधार वक्तव्य देंगे और मणिमय मुखर्जी के निर्देशन में इप्टा भिलाई के साथी नफ़रत और हिंसा के खिलाफ शांति-एकता के गीत प्रस्तुत करेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़