अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर — गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में शामिल होने वाली लॉ की भूतपूर्व छात्रा घर पहुँचने से पहले ही एकाएक लापता हो गयी। परिजनों की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस गुम इंसान दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद कल प्राविण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे जिसमें रामेश्वरी राव मराठा का भी नाम शामिल है। महामहिम के बिलासपुर आगमन से पहले कल शनिवार को इस कार्यक्रम का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में रिहर्सल किया गया जिसमें लॉ की भूतपूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा ने भी हिस्सा लिया था।कार्यक्रम रिहर्सल के बाद जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंँची तो छात्रा के परिजनों ने सिविल लाईन थाने में उक्त मामले कि शिकायत दर्ज करायी।पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा का अचानक लापता हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर कई प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। परिजनों ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताई है ।
Categorized in : छत्तीसगढ़