अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर– महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज न्यायधानी बिलासपुर के पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड पहुँचे।महामहिम राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल अनुसुइया उइके भी उपस्थित थीं। बिलासपुर पहुँचने पर राष्ट्रपति का उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कमिश्नर बी० एल०बंजारे, बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने स्वागत किया। आज छत्तीसगढ़ भवन में राष्ट्रपति का भोजन और विश्राम सुनिश्चित है। कल सुबह 10:00 बजे वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में वह शामिल होंगे। जहांँ प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की भी उपस्थिति रहेगी। उनकी सुरक्षा में बिलासपुर शहर को छावनी में बदल दिया गया है। 25 आईपीएस अधिकारी , डेढ़ दर्जन एएसपी , दो दर्जन डीएसपी एवं राजपत्रित अधिकारी , पचास से अधिक इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर , तीन सौ बिलासपुर सहित बारह सौ अन्य जिलों के जवान बुलाये गये हैं। शहर के कई मार्गों को डायवर्ट भी किया गया है क्योंकि कल महामहिम राष्ट्रपति सड़क मार्ग से होते हुये सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रांगण पहुंचेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़