अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर — कल होने वाले बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा की जानकारी होते ही महामहिम राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह को एक घंटे देर से शुरू करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल 02 मार्च सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शुरू होना था। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुये परीक्षार्थियों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिये महामहिम राष्ट्रपति ने एक समारोह को एक घंटे देरी से शुरू करने का आदेश देते हुये कहा कि “दीक्षांत समारोह एक घंटे बाद भी शुरु होगा तो दिक़्क़त नहीं है, बच्चों को परीक्षा में व्यवधान नहीं होना चाहिये..आप दीक्षांत समारोह का समय एक घंटा बढ़ा दीजिये।” अब दीक्षांत समारोह कल निर्धारित समय से एक घंटे यानि 10:00 बजे की जगह पूर्वान्ह 11:00 बजे प्रारंभ होगा।

Categorized in : छत्तीसगढ़