अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — जिला न्यायालय परिसर में देश की पहली निःशुल्क लीगल एड हेल्प लाईन नंबर 15100 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस हेल्पलाईन नंबर का उपयोग नि:शुल्क कानूनी सलाह देने के लिये किया जायेगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी भी उपस्थित थे।

Categorized in : छत्तीसगढ़