अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

हाजीपुर (बिहार) — पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्त श्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का राष्ट्र रक्षा अभियान 10 फरवरी को भुवनेश्वर से निकली है जो हावड़ा (कोलकाता) , सुगौली (रक्सौल) से गुजरते हुये कल हाजीपुर (बिहार ) पहुँचेगी। जहाँ महाराज श्री देर शाम ब्रह्मलीन पशुपतिनाथ बाबा महाराज जी के पुण्यस्मृति में विश्वशांति एवं कल्याणार्थ आयोजित श्री सहस्रचंडी महायज्ञ में शामिल होंगे। उसके बाद एक मार्च पटना कोटा एक्सप्रेस से पटना से वृंदावन के लिये प्रस्थान कर 02 मार्च से 11 मार्च तक हरिहर आश्रम वृंदावन में होली महामहोत्सव में शामिल होंगे। सभी सनातनी धर्मावलंबियों से आह्वान है कि उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर महाराजश्री से सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ मार्गदर्शन प्राप्त कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बने।

Categorized in : देश