अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट भुवनेश्वर — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय ओड़िसा दौरे पर रहेंगे। वे भुवनेश्वर में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। आज ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार ,झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की बड़ी टीम हिस्सा लेगी। बताया गया है कि बैठक में अंतरार्ज्यीय मुद्दों के अलावा विकास और केंद्रीय योजनाओं के कायार्न्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में रेल परियोजनाओं, आपदा प्रबंधन के लिए ढांचागत संरक्षण तैयार करना, कोयले की रॉयल्टी, ग्राम पंचायतों को धन मुहैया कराना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम, आधार कार्ड डाटा बेस तैयार करना, टेलीकॉम और इंटरनेट कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कल 29 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह का महाप्रभु लिंगराज एवं पुरी जाकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ का भी दर्शन करेंगे। इसके अलावा भुवनेश्वर में अमित शाह भाजपा के सभी सांसदों  के साथ भी बैठक भी करेंगे।

Categorized in : देश