वर्तमान में देश के विभिन्न भागों में हो रहे विरोध प्रदर्शनो के परिपेक्ष्य में सोशल मीडिया में प्रसारित कतिपय भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी आपत्तिजनक व भ्रामक मैसेज प्रचारित कर अफवाहों को ना फैलाएं। देहरादून पुलिस का आप सभी से अनुरोध है की ऐसी कोई भी असत्य सूचना या मैसेज पोस्ट न करें, जिससे समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो। देहरादून पुलिस द्वारा लगातार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क दृष्टी रखी जा रही है।यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी -Arun Mohan Joshi DIG/SSP Dehradun
Categorized in : उत्तराखंड