अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज करके अपने दो दिवसीय सफल भारत यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप नई दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट से अमेरिका के लिये रवाना हो गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। ट्रंप ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली में हिंसक घटनाओं पर कहा मैंने प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा नहीं की, यह भारत का अपना मामला है। इसी तरह आगे उन्होंने कहा कि सीएए भारत का अंदरुनी मामला है। सीएए को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।भारत आने वाले समय में सशक्त होने जा रहा है। यह कहते हुये वे अमेरिका के लिये रवाना हो गये।

Categorized in : देश