अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नागौर — कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सैन के नेतृत्व में नागौर तहसील अध्यक्ष राजुराम काला ने कामधेनु सेना राष्ट्रीय कार्यालय में आज रामकृष्ण परमहंस के चित्रपट्ट पर पुष्पमाला पहनाकर पुष्प अर्पित कर परमहंस जयंती मनायी।इस मौके पर कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस भारत के प्रसिद्ध संतों में से एक थे और स्वामी विवेकानन्द इनके विचारों से प्रेरित थे इसी कारण विवेकानन्द ने इन्हें अपना गुरु माना और इनके विचारों को गति प्रदान करने के लिये रामकृष्ण मठ की स्थापना की। जो मानवों की कल्याण एवं उनके आध्यात्मिक विकास के लिये दुनियाँ भर में काम करती हैं। नागौर तहसील अध्यक्ष काला ने बताया कि रामकृष्ण परमहंस एक महान विचारक थे जिनके विचारों को स्वयं विवेकानन्द ने पूरी दुनियाँ में फैलाया और सभी धर्मो को एक मानते हुये प्रेम , न्याय और परहित का प्रचार किया। इस मौके पर कामधेनु सेना के राश्ट्रीय महासचिव दीपेन्द्रसिंह राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेन्द्र गौड़, तरनाऊ ग्राम अध्यक्ष सुरजपुरी गोस्वामी, जैतारण तहसील से महेन्द्रसिंह राठौड़, रामदेव काला, मनोहर धुंधवाल, हरीष सारण,भीखाराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, सुरेश ज्याणी, मगनाराम सियाग, राजेन्द्र बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में कामधेनु सैनिक उपस्थित थें।
Categorized in : छत्तीसगढ़