अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट अहमदाबाद — कड़ी सुरक्षा के बीच दो दिवसीय भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुँचे। जहां पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें गला लगातर स्वागत किया। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं। ट्रंप के पहुंचने से करीब घंटा भर पहले पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ट्रंप के स्वागत के लिये रेड कारपेट बिछाया गया था।एयरपोर्ट पर गुजराती संस्कृति की झलक भी देखने को मिली और कलाकारों ने परफॉर्म किया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी रोड शो करते हुए 22 किलोमीटर का सफर तय कर साबरमती आश्रम पहुंँचे। अब आगे मोटेरा में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होने जा रहा है, जहां पर राष्ट्रपति ट्रंप संबोधित करेंगे।
Categorized in : देश